PM Modi से लेकर श्रद्धा कपूर तक… अब हर सेलेब्रिटी के साथ लोग ChatGPT से बनवा रहे है अपनी रियल सेल्फी, जानिए कैसे? 

Vidyut Paptwan | 20/07/2025
Share This

हर किसी का सपना होता है कि वो अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के साथ एक परफेक्ट फोटो खिंचवाए – चाहे वो PM नरेंद्र मोदी हों, शाहरुख खान, सलमान खान, या फिर श्रद्धा कपूर। लेकिन हकीकत ये है कि ऐसे मौके आम लोगों को शायद ही कभी मिलते हैं। अब न तो किसी सेलेब्रिटी के पास इतना वक्त होता है कि वो हर फैन के साथ फोटो क्लिक कराए, और न ही हर किसी के पास इतने कॉन्टैक्ट्स होते हैं। लेकिन अब इस सपने को सच बना रही है AI टेक्नोलॉजी और खासतौर पर OpenAI का ChatGPT। अब आप कुछ ही सेकेंड में अपनी एक ऐसी फोटो बना सकते हैं, जिसमें आप और आपका फेवरेट स्टार एक साथ नज़र आ रहे हों – वो भी बिना किसी फोटोशॉप या महंगे ऐप्स के इस्तेमाल के।

Real selfie with AI trick

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर @techyraj.ai ने इस जबरदस्त AI ट्रिक को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे ChatGPT के ज़रिए कोई भी इंसान अपनी खुद की फोटो को अपलोड कर, एक खास ‘प्रॉम्प्ट’ डालकर किसी भी बॉलीवुड या पॉलिटिकल सेलेब्रिटी के साथ अपनी सेल्फी बना सकता है। यह सेल्फी इतनी नेचुरल और रियल लगती है कि देखकर कोई भी यकीन नहीं करेगा कि ये असली नहीं है। ना किसी फोटोशॉप की जरूरत है, ना ही किसी एडिटिंग स्किल की। ChatGPT में बस एक सटीक प्रॉम्प्ट डालना है और आपके मनचाहे सेलेब्रिटी के साथ आपकी फोटो तैयार हो जाएगी।

इंफ्लुएंसर ने जो प्रॉम्प्ट शेयर किया है, वो काफी डिटेल्ड है ताकि फोटो एकदम कैंडिड और असली लगे। यह prompt इस प्रकार है — “एक हाइपररियलिस्टिक iPhone सेल्फी बनाएं जो बिल्कुल अनइंटेंशनल और कैंडिड लगे  जैसे अचानक चलते-फिरते ली गई हो। एंगल थोड़ा टेढ़ा हो, हल्का मोशन ब्लर हो, और लाइटिंग अनइवन हो, कहीं-कहीं स्ट्रीटलाइट या बल्ब की ओवरएक्सपोज़ चमक दिखे। फ्रेमिंग गड़बड़ और ऑफ-सेंटर हो, बिना किसी खास फोकस के। फोटो में मुख्य लड़का वही हो (अपलोडेड चेहरे वाला), जिसकी नाक, आइब्रो, गाल और आंखों की पोज़िशन वैसी की वैसी रहें। उसके बगल में [सेलिब्रिटी का नाम] खड़े हों, जैसे कोई आम पल हो रात के किसी इवेंट या सड़क के माहौल में। बैकग्राउंड हल्का ब्लर हो, ताकि फोटो की नैचुरल और अनजाने में ली गई फील बनी रहे।” 

इस प्रॉम्प्ट को बस कॉपी करना है और जहां “[Celebrity Name]” लिखा है वहां उस स्टार का नाम डाल देना है जिसके साथ आप फोटो बनवाना चाहते हैं। फिर ChatGPT में अपनी फोटो अपलोड करें और कुछ ही देर में एक शानदार, नेचुरल-सी सेल्फी आपके सामने होगी।

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये है कि यह बिल्कुल मुफ्त है और किसी हाई-एंड सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ती। अब आपको ना लंबी लाइन में लगने की जरूरत है, ना सेलेब्रिटी का इंतजार करने की। बस ChatGPT को खोलिए, अपनी तस्वीर दीजिए और कमाल का प्रॉम्प्ट डालिए। फिर देखिए कैसे लोग आपकी फोटो देखकर हैरान रह जाते हैं और कहंगे “अरे यार ये तो सच में PM मोदी के साथ सेल्फी है क्या”?

यह भी पढ़े – 👉 OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT एजेंट: अब खुद ही बनाएगा प्रेजेंटेशन, खरीदारी करेगा और मीटिंग भी सेट करेगा


Share This
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें WhatsApp Icon