ChatGPT बना फिटनेस गुरु! 56 साल के YouTuber ने घटाया 11 किलो वजन, ना दवा ना ट्रेनर 

Vidyut Paptwan | 17/07/2025
Share This

आज के दौर में फिटनेस को लेकर लोग जहां जिम ट्रेनर, महंगी डाइट्स और दवाइयों का सहारा लेते हैं, वहीं अमेरिका के 56 साल के YouTuber Cody Crone ने एक बिल्कुल अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने वजन घटाने के लिए न तो कोई पर्सनल ट्रेनर रखा और न ही कोई मेडिकल सपोर्ट लिया बल्कि उन्होंने पूरी प्लानिंग एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ChatGPT से करवाई। इस AI की मदद से उन्होंने 46 दिनों में पूरे 11 किलो वजन घटा लिया और दुनिया को चौंका दिया। ये कहानी सिर्फ वेट लॉस की नहीं, बल्कि डिसिप्लिन और टेक्नोलॉजी के मिलकर किए गए करिश्मे की भी है।

ChatGPT becomes a fitness guru

46 दिनों में 95 से 83 किलो तक का सफर

Cody Crone, जो कि अमेरिका के Pacific Northwest इलाके में रहते हैं और दो बच्चों के पिता हैं, पहले 95 किलो के थे। वे हमेशा से अपने बढ़ते वजन से परेशान थे लेकिन बार-बार डाइट फेल होने और कोई स्थायी समाधान न मिलने से निराश हो चुके थे। ऐसे में उन्होंने एक नया एक्सपेरिमेंट किया—ChatGPT से हेल्प लेना। AI ने उनके लिए ऐसा फिटनेस प्लान तैयार किया जो न सिर्फ उनके डेली रूटीन में फिट हुआ, बल्कि पूरी तरह से नेचुरल और टिकाऊ था। उन्होंने किसी भी वजन घटाने वाली दवा जैसे Ozempic का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि केवल AI की सलाह से हेल्दी खाना और रेगुलर वर्कआउट को अपनी जिंदगी में शामिल किया।

AI ने बनाया Cody के लिए पर्सनल फिटनेस प्लान

ChatGPT ने Cody से उनकी उम्र, वज़न, एक्टिविटी लेवल और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी लेकर एक कस्टम फिटनेस और न्यूट्रिशन प्लान तैयार किया। इस प्लान में प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड शुगर, डेयरी और सीड ऑयल को पूरी तरह हटा दिया गया। उनकी डाइट में शामिल थे – ग्रास फेड मीट, जैस्मिन राइस, स्टील कट ओट्स, ऑर्गेनिक हरी सब्ज़ियां और ऑलिव ऑयल। सप्लिमेंट्स के तौर पर उन्होंने Creatine, Beta-Alanine, Whey Protein, Collagen और Magnesium लिया जो ChatGPT ने उनके वर्कआउट और रिकवरी के अनुसार सजेस्ट किए थे। खाने के साथ-साथ Cody ने हाइड्रेशन और नींद पर भी विशेष ध्यान दिया। रोजाना 4 लीटर पानी पीना, सोने से पहले स्क्रीन टाइम बंद करना और ब्लैकआउट पर्दों का इस्तेमाल उनकी नींद को बेहतर करने में सहायक बना।

हर सुबह 4:30 बजे उठकर गैरेज जिम में वर्कआउट

Cody का डेडिकेशन भी कम नहीं था। वे हर सुबह 4:30 बजे उठते और अपने घर के गैरेज में बने मिनी जिम में 60 से 90 मिनट तक एक्सरसाइज करते। उनका वर्कआउट सेटअप सिंपल था—kettlebell, resistance bands और एक वेट वेस्ट। हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करना और हर दिन का वजन मापना उनकी आदत बन गई। ChatGPT ने हर दिन के वजन और प्रोग्रेस को ध्यान में रखते हुए रूटीन में छोटे-छोटे बदलाव किए, जिससे उनका रिजल्ट और भी बेहतर होता गया। इसके अलावा उन्होंने रोज सुबह सूरज की रोशनी में कुछ समय बिताने और सोने से पहले एक चम्मच लोकल रॉ हनी लेने की भी आदत बनाई जिससे उनकी नींद और रिकवरी दोनों बेहतर हुई।

ChatGPT की सलाह से बदला शरीर और मानसिक स्थिति

Cody की इस जर्नी ने यह साबित कर दिया कि बिना दवा, बिना ट्रेनर और बिना किसी फैंसी डाइट के भी वजन घटाया जा सकता है—अगर आपके पास सटीक जानकारी और अनुशासन है। ChatGPT की रियल टाइम सलाह और डेटा बेस्ड गाइडेंस ने न सिर्फ उनके वजन को कम किया, बल्कि उनकी बॉडी की सूजन, जॉइंट पेन और मेंटल क्लैरिटी में भी सुधार लाया। उनकी मसल्स स्ट्रॉन्ग हुईं, एनर्जी लेवल बढ़ा और सबसे बड़ी बात उनका आत्मविश्वास वापस आया। आज उनकी ये AI आधारित फिटनेस जर्नी हजारों लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन बन चुकी है कि कैसे टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करके आप अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल सकते हैं बिना किसी एक्सपर्ट या महंगे संसाधनों के।

यह भी पढ़े – 👉 Indian Students को Google का तोहफा: कॉलेज ID दिखाने पर फ्री मिलेगा ₹1,950 वाला Gemini AI Pro प्लान!


Share This
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें WhatsApp Icon