क्या आप भी हर महीने सैलरी आते ही खर्चों और बचत के बीच फंसे रहते हैं? तो अमेरिका के उद्यमी और लेखक Adrian Brambila की यह कहानी आपको जरूर प्रेरित करेगी। Adrian ने सिर्फ 7 सिंपल Prompts के ज़रिए ChatGPT से एक ऐसा फाइनेंशियल सिस्टम तैयार किया, जिसने उनकी पूरी मनी लाइफ बदल दी। उन्होंने कोई मोबाइल ऐप, एक्सेल शीट या फाइनेंशियल एडवाइज़र का सहारा नहीं लिया। बस अपनी सैलरी ब्रेकअप को ChatGPT में डाला और पूछा – “अब मुझे क्या करना चाहिए?” और यहीं से शुरू हुआ बदलाव का सफर। Adrian ने बताया कि ChatGPT ने उन्हें न सिर्फ बजट बनाने में मदद की बल्कि पैसे को लेकर जो डर और उलझन थी वो भी खत्म हो गई। अब उन्हें हर खर्च और बचत पर पूरी पकड़ है और ये सब कुछ एकदम आसान भाषा में हुआ।

ChatGPT ने Adrian को कैसे बनाया मनी मास्टर?
Adrian ने सबसे पहले ChatGPT से Zero-Based Budget बनवाया, जिसमें हर डॉलर को एक काम सौंपा गया। इसका मतलब था कि कोई भी पैसा बिना उद्देश्य के नहीं रह गया। इसके बाद ChatGPT ने उन्हें मशहूर 50/30/20 रूल पर शिफ्ट किया। इसमें 50% इनकम जरूरी खर्चों जैसे रेंट, राशन और ट्रांसपोर्ट के लिए, 30% ऐशो-आराम और शौक के लिए और 20% बचत व कर्ज चुकाने के लिए तय किया गया। इसके अलावा, AI ने एक सिंपल सा कैश फ्लो ट्रैकर भी डिजाइन किया जिससे Adrian को ये समझने में मदद मिली कि उनका पैसा कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है। उन्होंने हफ्ते में एक बार खुद से फाइनेंशियल चेक-इन करना शुरू किया, जिससे वे हर समय अपडेटेड रहते हैं। इतना ही नहीं, ChatGPT ने एक बेसिक निवेश योजना भी बताई, जो किसी भी शुरुआती इंसान के लिए आसान थी और बिना किसी ऐप या सब्सक्रिप्शन के फॉलो की जा सकती थी।
Adrian की कहानी से क्या सीख मिलती है?
Adrian का कहना है कि उन्होंने ChatGPT से जो सीखा वो किसी महंगे फाइनेंशियल कोर्स या कोचिंग से बेहतर था। “Clarity = Peace of Mind,” उन्होंने लिखा। उनका मानना है कि जब आपको अपनी फाइनेंशियल स्थिति पूरी तरह समझ में आ जाती है तो आप न सिर्फ पैसे को कंट्रोल कर पाते हैं बल्कि लाइफ में भी सुकून महसूस करते हैं। Adrian की पोस्ट वायरल हो गई और हजारों लोग इस बात से हैरान थे कि एक फ्री टूल कैसे इतनी पर्सनल गाइडेंस दे सकता है। कुछ लोग AI पर भरोसा करने को लेकर आशंकित थे लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसे मनी मैनेजमेंट का आसान और असरदार तरीका माना।
आप भी बना सकते हैं अपनी फाइनेंशियल आर्मी
Adrian की तरह आप भी ChatGPT की मदद से अपना मनी प्लान तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बस सही सवाल पूछने की ज़रूरत है। जैसे – “मेरी सैलरी ₹40,000 है, मैं ₹5000 बचाना चाहता हूं, क्या बजट बनाएं?” या “मुझे बिना किसी ऐप के आसान फाइनेंशियल सिस्टम चाहिए।” ChatGPT आपको आपकी जरूरत और लाइफस्टाइल के हिसाब से जवाब देगा। आप हफ्ते में एक बार अपने खर्चों की समीक्षा कर सकते हैं, महीने के अंत में अपनी सेविंग चेक कर सकते हैं और धीरे-धीरे निवेश की ओर भी बढ़ सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको कोई एक्सपर्ट बनने की ज़रूरत नहीं है। ये सिस्टम इतना आसान है कि कोई भी इसे फॉलो कर सकता है।
फाइनेंस में AI की भूमिका बढ़ रही है
Adrian Brambila की कहानी इस बात का सबूत है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम इंसान की जिंदगी को बेहतर बनाने में भी मदद कर रही है। मनी मैनेजमेंट अब सिर्फ एक्सपर्ट्स का खेल नहीं रहा, बल्कि ChatGPT जैसे टूल्स की मदद से आम लोग भी समझदारी से अपने खर्च और बचत प्लान कर सकते हैं। आने वाले समय में AI आधारित पर्सनल फाइनेंस गाइडेंस और भी सामान्य हो सकती है। अगर आपने अब तक इसका इस्तेमाल नहीं किया तो शायद यही सही वक्त है शुरुआत करने का – सिर्फ एक Prompt के साथ!
यह भी पढ़े – 👉 OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT एजेंट: अब खुद ही बनाएगा प्रेजेंटेशन, खरीदारी करेगा और मीटिंग भी सेट करेगा