OpenAI ने एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को कंपनी ने ChatGPT के लिए एक नया “AI एजेंट” लॉन्च किया जो अब इंसानों की तरह काम कर सकता है – वो भी खुद से। अब ChatGPT न सिर्फ सवालों के जवाब देगा, बल्कि खुद से आपके लिए प्रेजेंटेशन बनाएगा, ऑनलाइन खरीदारी करेगा और जरूरी मीटिंग्स भी शेड्यूल करेगा। यह फीचर फिलहाल ChatGPT के Pro, Plus और Team यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

ChatGPT एजेंट क्या है और कैसे काम करता है?
AI एजेंट एक ऐसा प्रोग्राम होता है जो यूजर की ओर से खुद-ब-खुद कार्य कर सकता है। IBM के मुताबिक यह सिस्टम अपने आप फैसला कर सकता है कि यूजर के टास्क को पूरा करने के लिए कौन-कौन से स्टेप्स लेने हैं। ChatGPT एजेंट भी यही काम करता है, लेकिन और ज्यादा पावरफुल तरीके से। इसमें OpenAI ने तीन बड़ी क्षमताओं को एक साथ जोड़ा है – Operator जो वेबसाइट्स से इंटरैक्ट करता है, Deep Research जो जानकारी का गहराई से विश्लेषण करता है और खुद ChatGPT जो समझदारी से बात करता है। यह एजेंट reasoning से लेकर action तक का पूरा वर्कफ्लो खुद तय करता है और जरूरत पड़ने पर ब्राउज़र या टर्मिनल के ज़रिए टास्क को अंजाम देता है।
ChatGPT एजेंट से क्या-क्या करवा सकते हैं?
OpenAI के मुताबिक इस नए एजेंट से आप कई जटिल काम करवा सकते हैं जो अब तक आपको खुद करने पड़ते थे। जैसे कि अगर आप कहें – “मेरे कैलेंडर को देखो और आने वाली क्लाइंट मीटिंग्स का ब्रेकडाउन दो” तो एजेंट आपकी मीटिंग्स के हिसाब से जरूरी जानकारियां निकालेगा और उन्हें हाल की न्यूज से जोड़कर आपको बताएगा। अगर आप कहें “राजस्थानी नाश्ते के लिए चार लोगों के लिए सामान खरीदो” तो एजेंट न सिर्फ रेसिपी देखेगा बल्कि ऑनलाइन सामग्री खरीदने का काम भी करेगा। और अगर आपको तीन कम्पनियों की तुलना करते हुए एक प्रेजेंटेशन तैयार करवाना है तो वो भी यह एजेंट खुद करेगा। यह Gmail और Github जैसे टूल्स से भी जुड़ सकता है और वहां से जरूरी डेटा निकालकर उपयोग कर सकता है।
कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल और कितना है कंट्रोल?
ChatGPT एजेंट फिलहाल Pro, Plus और Team प्लान वालों के लिए उपलब्ध है। खास बात ये है कि यह एजेंट बिना आपकी मंजूरी के कोई काम नहीं करता। हर कदम पर वह यूजर से परमिशन मांगता है और आप चाहें तो बीच में टास्क को रोक सकते हैं, ब्राउज़र टेकओवर कर सकते हैं या पूरा काम खुद से कर सकते हैं। यानी ChatGPT एजेंट आपके असिस्टेंट की तरह काम करेगा लेकिन कंट्रोल पूरी तरह आपके हाथ में रहेगा।
कितना बड़ा है AI एजेंट्स का भविष्य?
AI एजेंट्स को लेकर टेक इंडस्ट्री में जबरदस्त उत्साह है। Google, OpenAI और Anthropic जैसी दिग्गज कंपनियां इसे “Next Big Thing” मान रही हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Roots Analysis का अनुमान है कि 2024 में $5.29 बिलियन का AI एजेंट मार्केट 2035 तक $216.8 बिलियन तक पहुंच सकता है, जो कि सालाना 40% से भी ज्यादा की ग्रोथ दर को दर्शाता है। यानी आने वाला समय AI एजेंट्स का होगा जो न सिर्फ ऑफिस वर्क में मदद करेंगे बल्कि आम आदमी की जिंदगी भी आसान बना देंगे। ChatGPT एजेंट इस दिशा में पहला और बड़ा कदम है, जो आने वाले समय में हमारी वर्क लाइफ को पूरी तरह बदल सकता है।
यह भी पढ़े – 👉 अब गांव से निकलेंगे AI एक्सपर्ट! सरकार देगी 10 लाख लोगों को फ्री ट्रेनिंग, IT मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान