भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और Tata Motors ने इस दौड़ में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए अपनी सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV QWD को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹28.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह SUV अब तक की सबसे एडवांस्ड और सेफ इलेक्ट्रिक SUV बन चुकी है। Tata Harrier EV को भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक AWD SUV के रूप में पेश किया गया है जिसे 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग भी मिली है। यानी पावर के साथ-साथ यह गाड़ी सेफ्टी के मामले में भी टॉप क्लास है।

दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स
Harrier EV QWD वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप मिलता है – जिसमें फ्रंट एक्सल पर 156 bhp और रियर एक्सल पर 235 bhp का पावर आउटपुट दिया गया है। यह मोटर्स मिलकर कुल 504 Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं, जिससे यह SUV 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेती है। इसे खासतौर पर ऑफ-रोडिंग और मुश्किल रास्तों के लिए डिजाइन किया गया है, इसलिए इसमें आपको 6 Terrain Modes, Boost Mode और Off-Road Assist जैसे जबरदस्त ड्राइविंग फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। यह SUV ना सिर्फ शहर के ट्रैफिक में स्मूद चलती है, बल्कि ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतरीन पकड़ बनाए रखती है।
लंबी रेंज और सुपरफास्ट चार्जिंग
Harrier EV दो बैटरी ऑप्शन 65 kWh और 75 kWh में आती है। QWD वेरिएंट में 75 kWh की बैटरी दी गई है जो 627 km की MIDC रेंज देने में सक्षम है। यह बैटरी सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं देती, बल्कि चार्जिंग के मामले में भी शानदार है। Tata का दावा है कि इस SUV को सिर्फ 15 मिनट में 250 km तक चार्ज किया जा सकता है। साथ ही कंपनी इस पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी दे रही है जो यूजर्स को लॉन्ग टर्म कॉन्फिडेंस देती है। खास बात यह भी है कि इसमें V2L (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है जिससे यह SUV एक पोर्टेबल पावर बैंक की तरह काम कर सकती है।
लग्ज़री केबिन और 540° कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स
Tata Harrier EV को कंपनी ने एक प्रीमियम टेक-सेवी केबिन के साथ लॉन्च किया है। इसमें 14.5 इंच का Samsung Neo QLED टचस्क्रीन दिया गया है जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसके अलावा JBL का 10-स्पीकर सिस्टम, Dolby Atmos, Summon Mode, Auto Park Assist, Reverse Assist जैसे फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं। SUV में 540 डिग्री कैमरा, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, एंबियंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसी लग्ज़री सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें 502 लीटर का बूट स्पेस है जो फोल्डिंग सीट्स के साथ 999 लीटर तक बढ़ जाता है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग्स, ADAS लेवल-2, TPMS, SOS कॉल, AVAS और हिल होल्ड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
सभी वेरिएंट्स की कीमत और बैटरी डिटेल्स
वेरिएंट नाम | बैटरी क्षमता | कीमत (एक्स-शोरूम) |
Adventure | 65 kWh | ₹21.49 लाख |
Adventure S | 65 kWh | ₹21.99 लाख |
Fearless+ | 65 kWh | ₹23.99 लाख |
Fearless+ (75) | 75 kWh | ₹24.99 लाख |
Empowered RWD | 75 kWh | ₹27.49 लाख |
Empowered QWD | 75 kWh | ₹28.99 लाख |
Tata Harrier EV की बुकिंग्स 2 जुलाई 2025 से शुरू होंगी और इसकी टक्कर Mahindra XUV 9e जैसी इलेक्ट्रिक SUV से होने वाली है। Tata की यह SUV न सिर्फ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में क्रांति ला रही है, बल्कि यह परफॉर्मेंस, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में पेट्रोल-डीजल SUVs को भी पीछे छोड़ रही है। अगर आप एक दमदार, प्रीमियम और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं तो Tata Harrier EV आपके लिए एक शानदार विकल्प है।
यह भी पढ़े – 👉 1 लाख से कम में लॉन्च हुआ Bajaj Chetak 3001, 127km की रेंज, फुल चार्ज में कर देगा पेट्रोल स्कूटर की छुट्टी!