Elon Musk, जो Tesla और SpaceX के CEO हैं, अब भी दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं। लेकिन उनकी संपत्ति में भारी गिरावट आई है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, Musk की नेट वर्थ अब $351 बिलियन (₹30.70 लाख करोड़) है। हैरानी की बात यह है कि सिर्फ दो महीनों में उन्होंने ₹7 लाख करोड़ (लगभग $81 बिलियन) गंवा दिए हैं!

क्या है Musk की दौलत में गिरावट की बड़ी वजह
इस नुकसान की सबसे बड़ी वजह बनी चीन की नई AI कंपनी DeepSeek। यह स्टार्टअप टेक इंडस्ट्री में तहलका मचा रहा है। फरवरी 2025 में ही Musk की संपत्ति $433 बिलियन से घटकर $349 बिलियन रह गई।
उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा Tesla और SpaceX में लगा हुआ है।
- SpaceX में हिस्सेदारी: Musk के पास SpaceX के 42% शेयर हैं, जिनकी कीमत $136 बिलियन (₹11.9 लाख करोड़) है।
- Tesla में हिस्सेदारी: Tesla में उनकी 13% हिस्सेदारी की वैल्यू लगभग $120 बिलियन (₹10.5 लाख करोड़) है। Tesla की कुल मार्केट वैल्यू फरवरी 2025 में $942.37 बिलियन थी।
X Corp और बाकी बिजनेस पर क्या असर पड़ा?
Musk ने 2022 में Twitter (अब X Corp) को $44 बिलियन में खरीदा था, लेकिन तब से इसकी वैल्यू 69% तक गिर चुकी है! Fidelity Blue Chip Growth Fund के अनुसार, अब X Corp में उनकी हिस्सेदारी सिर्फ $8.06 बिलियन (₹700 अरब) की बची है।
इसके अलावा, Musk के दूसरे बिजनेस भी हैं:
- xAI: उनकी AI कंपनी $22.6 बिलियन (₹1.97 लाख करोड़) की है।
- The Boring Company: $3.33 बिलियन (₹290 अरब) की।
- Neuralink: $2.07 बिलियन (₹180 अरब) की।
DeepSeek के कारण और कौन-कौन हुआ कंगाल?
DeepSeek के AI मॉडल R1 ने OpenAI जैसी कंपनियों को सीधी टक्कर दी है। इसका असर सिर्फ Musk पर ही नहीं, बल्कि कई और दिग्गजों पर भी पड़ा है:
- Nvidia को सबसे बड़ा झटका लगा, इसका मार्केट वैल्यू $600 बिलियन (₹52.5 लाख करोड़) घट गया!
- Mark Zuckerberg (Meta CEO): उनकी नेट वर्थ $11 बिलियन कम होकर $236 बिलियन रह गई।
- Jeff Bezos (Amazon): उनकी दौलत $232 बिलियन पर आ गई।
- Larry Ellison (Oracle): Oracle के शेयर 14% गिर गए, जिससे Ellison को $27.6 बिलियन का नुकसान हुआ।
- Michael Dell: Nvidia के गिरते शेयरों की वजह से $12.4 बिलियन का झटका।
- Larry Page (Google): उनकी संपत्ति $6.3 बिलियन कम हुई।
- Andreas von Bechtolsheim (Google Investor): उनकी नेट वर्थ $5.4 बिलियन घट गई।
आगे क्या होगा? Musk फिर से वापसी कर पाएंगे?
भले ही Musk को इतना भारी नुकसान हुआ हो, लेकिन उनकी डाइवर्सिफाइड इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी की वजह से वह अब भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, Meta, Amazon, Google और Microsoft आने वाले समय में AI और डेटा सेंटर में $320 बिलियन का निवेश करने वाले हैं। मतलब, AI की जंग और भी तेज होने वाली है!
यह भी पढ़े – 👉 सिर्फ 15 घंटे में 10 लाख लोगों ने डाउनलोड किया Sadhguru का फ्री मेडिटेशन ऐप, ChatGPT को भी पीछे छोड़ा