अब वो जमाना गया जब बिजली का बिल देख कर टेंशन आ जाती थी। आज के टाइम में लोग स्मार्ट हो रहे हैं और घर की छत पर सोलर पैनल लगवा कर बिजली कंपनी पर डिपेंडेंसी कम कर रहे हैं। खासकर अगर बात करें Adani के 4kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम की, तो यह सिस्टम आपके घर की जरूरत की लगभग हर चीज चला सकता है चाहे वो AC हो, कूलर हो या फिर फ्रिज हो। चलिए जानते हैं कि Adani 4kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद और इससे आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

Adani 4kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम
Adani का 4 किलोवाट का सोलर सिस्टम एक ऑन-ग्रिड सिस्टम है, मतलब यह आपके घर की बिजली लाइन को ग्रिड से जोड़ता है। जब सूरज चमक रहा होता है, तो यह सिस्टम सीधे सोलर से बिजली बनाकर आपके घर के उपकरणों को चलाता है। अगर जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है, तो वो ग्रिड में चली जाती है और बदले में आपको बिजली बिल में क्रेडिट मिल जाता है। रात के समय या जब सूरज नहीं निकलता, तब आप ग्रिड से बिजली ले सकते हैं। इस तरह आपके पास बिना किसी रुकावट के हमेशा बिजली रहती है।
क्या-क्या चला सकते हैं 4kW सोलर सिस्टम से?
4 किलोवाट का सोलर सिस्टम एक मध्यम आकार के घर के लिए परफेक्ट है। इससे आप रोजमर्रा के ये डिवाइस आराम से चला सकते हैं:
घरेलू उपकरण | संख्या | उपयोग समय (घंटे) |
1 टन AC | 2 | 6–8 घंटे |
फ्रिज | 1 | 24 घंटे |
कूलर या पंखा | 4-5 | 8 घंटे |
LED लाइट्स | 8-10 | 5-6 घंटे |
वॉशिंग मशीन | 1 | 1 घंटा |
टीवी और चार्जिंग | सभी | डेली यूज़ |
कीमत और सब्सिडी की जानकारी
Adani 4kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम की कीमत लगभग ₹2,00,000 – ₹2,40,000 के बीच आती है (इंस्टॉलेशन सहित)। लेकिन अगर आप PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana या किसी राज्य सरकार की सब्सिडी स्कीम के तहत इसे लगवाते हैं, तो आपको ₹78,000 तक की सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी के बाद सिस्टम लगभग ₹1.4 लाख तक में मिल सकता है!
2025 में मिल रहे हैं यह नए फीचर्स
अदाणी सोलर के नए 4kW सिस्टम में कई शानदार अपडेट्स मिल रहे हैं:
- हाई-एफिशिएंसी मोनो-PERC पैनल: अब 22% तक एफिशिएंसी के साथ, बादल वाले दिनों में भी बेहतर परफॉर्मेंस देते है!
- स्मार्ट मॉनिटरिंग: अपने स्मार्टफोन पर एक एप्प से देखिए कितनी बिजली पैदा हो रही है, कितनी खर्च हो रही है।
- हाइब्रिड इनवर्टर ऑप्शन: थोड़े एक्स्ट्रा निवेश के साथ, बैटरी स्टोरेज भी जोड़ सकते हैं ताकि बिजली जाने पर भी घर में लाइट चलती रहे।
- 25 साल की वारंटी: पैनल्स पर 25 साल और इनवर्टर पर 10 साल की वारंटी मिलती है!
- वेदर-रेज़िस्टेंट डिज़ाइन: भारी बारिश, तेज़ हवा और धूल-मिट्टी के खिलाफ IP67 रेटिंग वाले पैनल्स अच्छा परफॉरमेंस देते है।
- किस्तों पर भी उपलब्ध: अदाणी सोलर के 4kW ऑन-ग्रिड सिस्टम को आसान EMI पर भी ले सकते हैं। सिर्फ 3,000-4,000 रुपये प्रति माह की EMI पर, जो आप बिजली बिल में बचत से आसानी से निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़े – 👉 अब लाइट जाने पर भी रहिए बेफिक्र! सिर्फ ₹572 की EMI में पाएं दमदार Luminous 150 Ah बैटरी, 36 महीने की वारंटी