सिर्फ ₹1500 की आसान किस्तों में TATA का 3kW On-Grid Solar सिस्टम लगाए, ऊपर से ₹78,000 सब्सिडी भी पांए!”

Durgesh Paptwan
Durgesh Paptwan | 30/04/2025
Share This

दोस्तों गर्मी का सीजन आते ही बिजली का बिल देखकर पसीने छूटने लगते हैं। AC, कूलर, फ्रिज और पंखे चलते रहते हैं और बिल आसमान छूने लगता है। लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं! TATA का 3kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम आपके लिए एक दमदार सॉल्यूशन लेकर आया है। सिर्फ ₹1500 की आसान EMI और ₹78,000 तक की सरकारी सब्सिडी के साथ यह डील काफी किफायती हो जाती है। चलिए जानते है पूरी डिटेल्स 

3kw tata on grid solar on 1500 emi

TATA का 3kW सोलर सिस्टम: क्या है खास?

TATA पावर सोलर भारत की टॉप सोलर कंपनियों में से एक है और इसका 3kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम मिडिल-क्लास फैमिली के लिए परफेक्ट है। यह सिस्टम रोजाना 12-15 यूनिट बिजली जनरेट कर सकता है, जो आपके घर के ज्यादातर इलेक्ट्रिक उपकरणों को आसानी से चला सकता है। चाहे 1 टन का AC हो, 3-4 पंखे, कूलर, फ्रिज, टीवी, या लैपटॉप, यह सिस्टम सब कुछ हैंडल कर लेता है।

सबसे बड़ी खासियत? यह ऑन-ग्रिड सिस्टम है, यानी यह आपके घर के बिजली ग्रिड से कनेक्ट रहता है। दिन में सोलर पैनल से बनी एक्स्ट्रा बिजली ग्रिड में चली जाती है और रात में आप ग्रिड से बिजली यूज कर सकते हैं। नेट मीटर की मदद से आपका बिजली बिल कम होता है और कई बार तो बिल जीरो भी हो सकता है!

कितना आएगा खर्चा?

2025 में TATA का 3kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम लगाने का टोटल खर्च करीब ₹1,60,000 है। लेकिन पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार 3kW सिस्टम पर ₹78,000 तक की सब्सिडी दे रही है। यानी, सब्सिडी के बाद आपको सिर्फ ₹82,000 के आसपास खर्च करने होंगे।

अगर आप एकमुश्त ₹82,000 नहीं चुका सकते तो भी चिंता की बात नहीं है। अब आप इस राशि को फाइनेंस करवा सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार पीएम सूर्यघर योजना के पोर्टल पर ही लोन उपलब्ध करा रही है। लगभग सभी बैंक सोलर सिस्टम लगाने के लिए लोन प्रदान कर रहे है। यदि आप ₹78,000 की सब्सिडी के बाद शेष ₹82,000 का फाइनेंस करवाते है तो आपको लगभग ₹1500 की मंथली किस्त 5 साल तक चुकानी होगी। इतनी कम राशि का तो आपका महीने का बिजली बिल आता होगा। यह सिस्टम 25 साल तक की वारंटी के साथ आता है, यह एक बार का इनवेस्टमेंट है जो लंबे समय तक फायदा देगा।

सब्सिडी कैसे मिलेगी?

सब्सिडी का फायदा लेना बहुत आसान है। सबसे पहले आपको पीएम सूर्य घर योजना के ऑफिशियल पोर्टल (https://pmsuryaghar.gov.in) पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद:

  1. वेंडर चुनें: अपने इलाके में मौजूद ऑथराइज्ड सोलर वेंडर से संपर्क करें। पोर्टल पर वेंडर की लिस्ट और कॉन्टैक्ट डिटेल्स मिल जाएंगी।
  2. डॉक्यूमेंट्स जमा करें: आधार कार्ड, बिजली बिल और पहचान पत्र जैसे बेसिक डॉक्यूमेंट्स वेंडर को दें।
  3. इंस्टॉलेशन: वेंडर आपके घर पर सोलर सिस्टम इंस्टॉल करेगा और सब्सिडी के लिए अप्लाई कर देगा।
  4. सब्सिडी ट्रांसफर: सिस्टम लगने के 30 दिन के अंदर ₹78,000 आपके बैंक अकाउंट में आ जाएंगे।

कुछ राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, या हरियाणा में राज्य सरकारें भी ₹10,000-₹30,000 की एक्स्ट्रा सब्सिडी दे रही हैं। तो टोटल सब्सिडी ₹1,08,000 तक भी हो सकती है!

सोलर सिस्टम लगाने का सही समय?

2025 सोलर सिस्टम लगाने के लिए बेस्ट टाइम है। सरकार ने सब्सिडी स्कीम को 2025 तक बढ़ा दिया है, और सोलर पैनल की कीमतें भी पहले से कम हुई हैं। गर्मियों में बिजली की डिमांड बढ़ने वाली है, तो अभी सोलर सिस्टम लगाकर आप बिजली बिल की टेंशन से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़े – 👉 Waaree का बिना बैटरी वाला 2kw Solar लगाने की लगी है होड़! जानिए कैसे 60,000 की subsidy सीधे बैंक खाते में आएगी?


Share This
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment